Uttar Pradesh: मथुरा के दौरे पर निकले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बच्चों और मरीज़ो का जाना हाल

Uttar Pradesh: मथुरा के दौरे पर निकले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बच्चों और मरीज़ो का जाना हाल

Mathura: उत्तर प्रदेश (UP) के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के दर्शन किये और विधि विधान से पूजा-अर्चना की। बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शन के पश्चात उन्होंने भाजपा (BJP) कार्यालय मथुरा में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक की। ब्रजेश पाठक ने बैठक के बाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में रजिस्टरों का अवलोकन किया और सी.एम.एस (CMS) से पूछा की कितने लोग इमरजेंसी में भर्ती है, जिसपर सी.एम.एस ने बताया कि, 3 मरीज इमरजेंसी में है। ब्रजेश पाठक ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिवारजनों से वार्ता की और हाल चाल पूछा साथ ही मरीजों से पूछा कि, कैसा इलाज मिल रहा है, अस्पताल में डॉक्टर आते हैं या नहीं, अस्पताल की सुविधाओं से आपको कोई परेशानी तो नहीं है, खाना मिल रहा है की नहीं, दवा समय से मिलती है की नहीं। जिस पर मरीजों ने बताया कि, उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. दवा और खाना समय से मिल रहा है तथा डॉक्टर समय से हमे देखते रहते है एवं सभी सुविधाएं प्राप्त हो रही है। पाठक ने सभी डॉक्टरो को निर्देश दिये कि, मरीजों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये। 

आपको बता दें कि, ब्रजेश पाठक ने ब्लॉक राया के गौसना के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया। पाठक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आयोजित पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में 04 गर्भवती महिलाओ की गोदभराई की गयी जिसमें यशोदा, रेनु, करिश्मा और ज्योति थी। उन्होंने 02 शिशुओं जीतू और विष्णु का अन्नप्राशन किया। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायक समूह द्वारा लगाये गये स्टालो का अवलोकन भी किया। प्राथमिक विद्यालय में मौजूद बच्चों से वार्ता की और शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक किया l उन्होंने पूरे प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और सभी प्रकार की सुविधाओं का जायज़ा लिया। ब्रजेश पाठक ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों से नाम, खाने एवं खेलने के सम्बन्ध मे पूछा, जिस पर बच्चों ने बहुत प्यार से हस्ते हुये अपना नाम बताया और कहा कि, हम कबड्डी खेलते है और हमें बढ़िया भोजन मिलता है. कार्यक्रम में विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ.नितिन गौड़, मुख्य चिकित्साधिकारी अजय वर्मा, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर एमपी.सिंह, पीडी अरुण उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा, जिला पंचायत राज्य अधिकारी किरण चौधरी, डीसी एनआरएलएम दुष्यंत कुमार, बीडीओ मुदगल, सिडीपीओ योगेंद्र सिंह, प्रभारी सिडीपीओ राया सर्वेश बाला, मुख्य सेविका सुमन, वंदना सक्सेना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

वाकील खान